Search

May 13, 2026 3:59 am

जिला प्रशासन के निर्देश पर रात्रि चौपाल का आयोजन सोमवार को किया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड के बनियापसार पंचायत अंतर्गत मोहालीगायपाथर गांव में जिला प्रशासन के निर्देश पर रात्रि चौपाल का आयोजन सोमवार को किया गया। रात्रि चौपाल कार्यक्रम का जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश कुमार राम, सीओ किरण डांग , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत, चिकित्सा गंगा शंकर शाह, पंचायत की मुखिया सालोमी बेसरा, पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। रात्रि चौपाल में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आपूर्ति, समाज कल्याण सहित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। रात्रि चौपाल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों का जरूरी इलाज एवं सलाह हेतु स्टाल भी लगाया गया था। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों के द्वारा विभिन्न प्रकार के शिकायत एवं डिमांड को को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों के रखा गया जिसमें उपस्थित को पदाधिकारियों के द्वारा कुछ समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया साथ ही कुछ समस्याओं को संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।

IMG 20230502 WA0028
IMG 20230502 WA0026
IMG 20230502 WA0027 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!