Search

June 18, 2026 3:04 am

जिला विधिक सेवा प्राधिकार मेंएड्स से बचाव की दी जानकारी

दुमका
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिकसेवा प्राधिकार दुमका के आदेशानुसार आज दिनांक 26-12-22 को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के अध्यक्षता में नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (नाको) द्वारा न्याय सदन सभागार दुमका में एचआईवी एवं एड्स रोकथाम पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नाको के को-ऑर्डिनेटर श्रीमती अंजना मेरी टोप्पो ने उपस्थित पैरा लीगल वालंटियर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के कर्मचारियों को इस संबंध में विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि यह रोग असुरक्षित यौन संबंध,संक्रमित खून के संपर्क से और एक ही सिरिंज का बार-बार उपयोग करने से होता है। इस रोग का अब तक कोई ठोस इलाज संभव नहीं हो पाया है, पर संक्रमित लोगों में ए.आर.टी.थेरेपी के द्वारा इसके प्रभाव को काफी कम किया जा सकता है। इस अवसर पर उत्तम सागर राणा वरिष्ठ अवर न्यायाधीश चतुर्थ दुमका भी उपस्थित थे।

img 20221227 wa00783816915206166169914
img 20221227 wa00775445100881319971736

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!