Search

May 13, 2026 3:59 am

जिला श्रम अधीक्षक ने 480 प्रशिक्षार्थियों के बीच किया प्रमाणपत्र वितरित

सतनाम सिंह

सात कम्पनियों द्वारा रोजगार देने को लेकर दी गई प्रस्ताव

हिरणपुर (पाकुड़): झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तहत मोहनपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र ‘निष्ठा’ में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें जिला श्रम अधीक्षक रमेश सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त 480 युवक -युवतियों को प्रमाणपत्र वितरण की गई। कार्यक्रम में स्टेट हेड शुभम मिश्रा , प्रोजेक्ट मैनेजर नवल ठाकुर , प्रिया कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। जहां सभी अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर 16 बैच के सिलाई मशीन ऑपरेटर , फिटर , बेल्डर आदि उद्दम में प्रशिक्षण प्राप्त सभी को प्रमाणपत्र दी गई है। श्रम अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र में क्षेत्र के बेरोजगार युवक युवतियों को हुनरमंद की जा रही है। जिसे बाहर के बड़ी कम्पनियों द्वारा रोजगार भी उपलब्ध करा रही है। पर जिले के कई बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर बाहर जाना नही चाहते। कोई भी कार्य छोटा – बड़ा नही होता। काबिलियत से यदि कार्य को किया जाय तो तरक्की अवश्य मिलेगी। सरकार सभी को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर कृत संकल्पित है। इसके पूर्व भी काफी संख्या में युवक युवतियों ने रोजगार प्राप्त किया है। कौशल विकास के स्टेट हेड ने कहा कि पूर्व में इस केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त 84 युवक व 214 युवतियां रोजगार हासिल किया है। इस केंद्र में वर्षो से बेरोजगार युवक युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण दी जा रही है। जिससे कि रोजगार प्राप्त कर सके। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवक युवतियों को बाहर के बड़ी कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमे गुजरात , तामिलनाडु , गुड़गांव आदि जगहों में स्थित कम्पनियों द्वारा प्रस्ताव भी दी गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!