Search

April 25, 2026 11:26 am

जिला होगा कालाजार मुक्त, आप रहेंगे स्वस्थ और तंदुरुस्त : उपायुक्त

राजकुमार भगत

जिले 67385 घरों में कीटनाशक दवा का होगा छिड़काव

पाकुड़। कालाजार से जिले को मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णमाल ने पुराने सदर अस्पताल परिसर से आईआरएस कीटनाशक छिड़काव के लिए द्वितीय चक्र के छिड़काव दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके पूर्व बैठक में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार द्वारा कालाजार से बचाव , प्रचार प्रसार, छिड़काव के उपयोग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस संबंध में उपायुक्त बताया कि एक अगस्त से 45 दिनों तक जिले के 470 गांवों में 35 छिड़काव दल द्वारा 67385 घरों में कीटनाशक का छिड़काव किया जाएगा। आइआरएस छिड़काव कालाजार उन्मूलन के लिए अति प्रभावी है। इससे ना केवल कालाजार सफाया हो सकेगा बल्कि लोगों की स्वास्थ्य और जीवन भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि छिड़काव दल को सहयोग करे । उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रचार प्रसार हेतु क्षेत्रीय भाषा में हैंड विल, पंपलेट व स्टिकर का इस्तेमाल करने की बात कही ।मौके पर सिविल सर्जन इंचार्ज डॉ. सोहेल अनवर, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एहतेशामउद्दीन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पाकुड़ डॉ. केके सिंह के अलावा भीबीडी कंसलटेंट राजू अग्रवाल एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सा कर्मी, सभी एनजीओ पार्टनर मौजूद थे।

IMG 20230801 WA0021
IMG 20230801 WA0022

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!