Search

May 20, 2026 12:47 am

लेटेस्ट न्यूज़

झामुमो जिला अध्यक्ष ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

इकबाल हुसैन

*असहाय वृद्ध लोगो के बीच 15 कंबल का किया वितरण*

पाकुड़/महेशपुर :- झामुमो जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव ने मंगलवार को इच्छानगर खेल मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। यह टूर्नामेंट सरस्वती क्लब के द्वारा आयोजन किया गया।कुल 16 टीमों के बीच टूर्नामेंट हुआ। फाइनल मैच निर्यपम गड़ाधिप बनाम काजिरकोड़ा के बीच खेला गया। वही फाइनल मैच का शुभारंभ जिला अध्यक्ष श्याम यादव एवं प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने फुटबाल में किक मारकर किया । वही फाइनल खेल में निर्यपम गड़ाधिप को काजिरकोड टीम ने एक गोल ने पराजित किया एवं खिताब अपने नाम कर लिया । फाइनल मैच में विजेता टीम काजिरकोड़ को मुख्य अतिथिओ के हाथो 15 हजार रूपए नगद पुरस्कार देकर पुरुस्कृत किया दूसरी ओर उप विजेता टीम को 10 हजार रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने फाइनल में पहुंचे दोनो टीमों के खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि गांव क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने सभी खिलाड़ियों को नव वर्ष की शुभकामनाये दी साथ ही कहा ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रत्येक जिला मुख्यालय में खेल पदाधिकारीओ की नियुक्ति की है ।जिसका मुख्य उद्देश्य खेल को महत्व देना है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के द्वारा इन मुसीबतों के बाद भी जनता के हित में अनेक निर्णय लिए है ताकि सभी को अपना हक एवं अधिकार मिले । जबकि झारखंड राज्य निर्माण में आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी ने अनेक संघर्ष किए है । इसलिए हमे राज्य को हेमंत सोरेन जैसे नेता को बार बार चुनना चाहिए । झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव के द्वारा ग्रामीणों एवं असहाय वृद्ध लोगो के बीच 15 कंबल का वितरण किया गया ।

मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, प्रकाश सिंह,उपाध्यक्ष रुहूल अमीन,जिप सदस्य समसून मुर्मू,गाजी मंडल, अरशद शेख,हालिम शेख,नसीर शेख, सीटूल शेख , टोनिक शेख,संतोष हेंब्रम,मुख्य फिलिप टुडू एवं खेल कमिटी के अध्यक्ष समरेश कोड़ा,गोराचन्द कोड़ा,लखीचंद कोड़ा एवं सैकड़ों खेल प्रेमी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20230117 wa00758468679445944323342
img 20230117 wa00772888204994811146428
img 20230117 wa00799163212880332942641
img 20230117 wa00803768829671305513421
img 20230117 wa00785172460513352015322
img 20230117 wa00766602415230201373239

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!