Search

May 10, 2026 8:52 pm

झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सभी प्रखंडों में बैठक संपन्न

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला इकाई पाकुड़ की एक साथ जिले के पाकुड़ हिरणपुर लिट़्टीपाड़ा अमड़ापाड़ा,महेशपुर पाकुड़िया सभी प्रखंडों में बैठक अलग-अलग समय में की गई । सभी बैठकों में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव राम रंजन सिंह जिला सचिव राजकुमार भगत पूर्व कोषाध्यक्ष मनोज कुमार भगत मनीरूल इस्लाम उपस्थित रहे। बैठक में निजी विद्यालयों में वर्तमान समस्या एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। जिले के सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव तथा अन्य पदाधिकारी को अपने अपने प्रखंडों की सभी विद्यालयों की सूची आगामी 12 जून को होने वाली बैठक में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। जानकारी हो कि झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला इकाई पाकुर की एक महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को 12:00 बजे ओपन स्मार्ट स्काई स्कूल पाकुड़ में आयोजित की गई है । जिसमें जिले भर के निजी शिक्षण संस्थान के संचालक उपस्थित रहेंगे एवं ज्वलंत समस्याओं से सभी विद्यालयों को अवगत कराते हुए आगे की योजना एवं रणनीति बनाने पर सामूहिक रूप से विचार विमर्श करेंगे। बैठक में सभी प्रखंडों के जिला अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!