बजरंग पंडित
Also Read: पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह ने देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में बनाई जगह, झारखंड का बढ़ाया मान
महेशपुर थाना अंतर्गत हाथीमारा गांव के समीप एक तेज रफ्तार आम लदा पिकप वैन का टायर ब्लास्ट हो जाने से सड़क पर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन पश्चिम बंगाल के मालदा से आम लादकर महेशपुर के रास्ते रांची जा रही थी। इसी दौरान हाथीमारा गांव के समीप पिकअप वैन का टायर ब्लास्ट हो जाने से सड़क पर पिकअप वैन पलट गई। उक्त घटना से चालक व उपचालक बाल- बाल बच गए।




