Search

May 5, 2026 9:06 am

ट्रांसपोर्टर और कोल कंपनी के बीच तीसरे दिन भी नही बन पाई सहमति

बजरंग पंडित

कोयला प्रति टन 375 रुपए की मांग को लेकर कोयला का परिवहन बंद किए हुए है ट्रांसपोर्टर।

बीजीआर/डीबीएल कॉल कंपनी के प्रतिनिधि भाड़ा बढ़ाने के पक्ष में नहीं।

कोयला का परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टर और गाड़ी मालिक ने आज सहारगांव के बगान में बैठक कर कोल कंपनी के द्वारा की जा रही मनमानी और भाड़ा को लेकर चर्चा की,तीन दिन बीत जाने के बाद भी बीजीआर और डीबीएल कोल कंपनी के प्रतिनिधि के द्वारा ट्रांसपोर्टर के साथ बातचीत न करना यह कॉल कंपनी की मनमानी को दर्शाता है। ट्रांसपोर्टर के चक्का जाम की अगुवाई करने वाले पाकुड़, पोखरिया, अमरापाडा के मालिकों ने बताया की जब तक दोनो कोल कंपनी के द्वारा 375 रुपए प्रति टन के हिसाब से भाड़ा नही बढ़ाया जाता तब तक चक्का जाम रहेगा,एक तरह का अनिश्चितकालीन हड़ताल। सर्वसम्मति के साथ बैठक में यह फैसला लिया गया।

IMG 20230717 WA0051 1
IMG 20230717 WA0050
IMG 20230717 WA0049

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!