Search

April 26, 2026 4:32 am

डीडीसी ने आकांक्षी योजना को लेकर इंडिकेटर वाइज संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की

राजकुमार भगत

समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर व सहायक दंडाधिकारी- सह-सहायक समाहर्ता कृष्णकांत कनवाड़िया ने नीति आयोग के विभिन्न आयामों के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति का क्रमवार समीक्षा की।
उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने नीति आयोग द्वारा निर्धारित पांच आयामों स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि – जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास एवं बुनियादी ढ़ांचा के तहत जिले में चल रहे कार्यों/प्रगति के संबंध में क्रमवार जानकारी ली। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी आयामों के तहत जिले की उपलब्धि/ कार्य प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इस क्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से टीएचआर का वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, आंगनबाड़ी केंद्रों में एएनसी जांच के लिए किट उपलब्ध कराने, माडल आंगनबाड़ी केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। शिक्षा के तहत विद्यालयों में स्मार्ट (टैब) क्लास रूम का संचालन, आईटी लैब, छात्रवृति आदि। कृषि एवं जल संसाधन के तहत लघु सिंचाई योजना, फसल बीमा आदि। बुनियादी ढ़ांचा के तहत अब तक विभिन्न आवास योजनाओं के तहत जिले में कुल आवास निर्माण के संबंध में जानकारी ली। वहीं, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास के तहत छात्र – छात्राओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण को लेकर की जरूरी दिशा निर्देश दिए।
मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी,जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20230722 WA0025
IMG 20230722 WA0026 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!