Search

September 10, 2026 3:15 pm

सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान, बच्चों को मिला सहारा।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): झारखण्ड शिक्षा परियोजना के तहत गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में दिव्यांग बच्चो के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित की गई। जिसमे 65 स्कूली दिव्यांग बच्चो के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इस शिविर में एलिम्को भुवनेश्वर के भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम व आरएमसी रांची के विशेषज्ञ टीम उपस्थित थे। जिसमें डा. धनन्जय मण्डल , डा. ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ,डा. रवि कुमार व हर्ष कटियार शामिल रहे। इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों के दिव्यांग बच्चो की स्वास्थ्य जांच भी की गई। वही कई विद्यालयों के दिव्यांग बच्चो के बीच एक ट्राइसाइकिल , एक राइट हैंड ट्राइसाइकिल , आठ टीएलएम किट , 10 जोड़े बैशाखी , दो रोलेस्टर , सात हवेलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। चिकित्सको ने बताया कि निशक्त बच्चो की स्वास्थ्य जांच निरन्तर की जा रही है। वही उपकरणों का भी वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर बीआरपी प्रेमसागर कुशवाहा , विनय कुमार , जयंत कुमार सरकार आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!