Search

May 17, 2026 4:34 pm

डीसी एसपी ने होली व शब ए बारात को समाहरणालय में किया शांति समिति की बैठक

सतनाम सिंह

*होली में विधि व्यवस्था संधारण हेतु पूरी चौकसी रखें:- डीसी*

*विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कारवाई करें:- एसपी*

पाकुड़ जिला समाहरणालय सभागार में होली और शब ए बारात पर्व को लेकर शांति समिति की हुईं बैठक ।
डीसी-एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । उपायुक्त ने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी से होली पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु तैयारी का जायजा लिया । पदाधिकारियों को होली पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु पूरी चौकसी रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी तथा पर्याप्त पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने डीजे संचालकों के साथ बैठक कर होली पर्व में आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया l उपायुक्त ने अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए उत्पाद अधीक्षक को निर्देशित किया। उपायुक्त ने शांति, सौहार्द एवं आपसी प्रेम के साथ होली का त्यौहार मनाने की बात कही।
बैठक में पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन ने कहा होली पर्व में किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो इसके लिए पूर्व में ही सभी तैयारी पूरी कर लें l उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया l उन्होंने विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कारवाई करने का निर्देश दिया l उन्होंने कहा कि साइबर सेल के द्वारा सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाएगी सोशल मीडिया पर विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाला पोस्ट करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी l उन्होंने होली पर्व पर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त मोहम्मद शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, मुख्यालय डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी एवं शांति समिति के सदस्य एवं जिला के बुद्धि जीवी वर्ग उपस्थित थे।

IMG 20230306 WA0096
IMG 20230306 WA0095
IMG 20230306 WA0094
IMG 20230306 WA0093

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!