Search

May 4, 2026 11:59 am

डी ए वी में अलंकरण समारोह का हुआ आयोजन

राज कुमार भगत

पाकुड़ ।बुधवार को स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अलंकरण समारोह का आयोजन कर चयनित विद्यार्थियों को हेड ब्वॉय, हेड गर्ल, हाउस कप्तान, खेल सचिव, वर्ग कप्तान एवं विभिन्न स्पर्धाओं के प्रतिनिधि छात्र छात्राओं को उनके कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी एवं अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने वैदिक हवन में भाग लिया।मुख्य अतिथि प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मध्य में उक्त अतिथियों एवं प्राचार्य द्वारा बालक एवं बालिका दोनो वर्गों के प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र छात्राओं को सैश, ध्वज एवं तमगा पहना कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित बच्चों को संबोधित करते हुए बताया की कप्तानी एवं प्रतिनिधित्व जीवन में नेतृत्व के गुणों को विकसित करने के लिए बनाए गए हैं। ऐसे ही विद्यार्थी आगे चलकर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अप्रतिम नेतृत्व क्षमता से संपन्न होंगे। नेतृत्व का अर्थ बहुत व्यापक है।जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मति रजनी देवी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि नेतृत्व क्षमता वाले बच्चे एक दिन देश के सच्चे और अच्छे नागरिक बनकर देश का गौरव बढ़ाएंगे।
शांति पाठ एवं राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई। इसकी जानकारी विद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी संजय कुमार यादव ने दी।

IMG 20230726 WA0027
IMG 20230726 WA0026 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!