Search

November 28, 2026 8:26 pm

तालझारी बीडीओ -सीओ साइमन मरांडी का भव्य रूप से दी गई विदाई ।

नव पदस्थापित बीडीओ -सह-सीओ सलखु हेंब्रम ने संभाली कमान।

जिला ब्यूरो :-अमित चौधरी।

साहिबगंज/तालझारी :-प्रखंड सह आंचल मुख्यालय के सभागार कक्ष में बीडीओ सह अंचल अधिकारी साइमन मरांडी का पाकुड़ जिले के पकुडिया प्रखंड में स्थानांतरण हो जाने पर मंगलवार को उनके सम्मान में भव्य रूप से प्रखंड सह अंचल कर्मियों के द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विदाई सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रखंड मनरेगा बीपीओ जैनी विभा किस्कू ने किया। एवं कार्यक्रम का संचालन प्रखंड सहायक के द्वारा किया गया।इस मौके पर आयोजित सम्मान सह विदाई समारोह में निवर्तमान बीडीओ साइमन मरांडी को उपस्थित सभी के द्वारा ट्राली बैग, गिफ्ट, शॉल, अंगवस्त्र व गुलदस्ता व बुके देकर देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीडीओ साइमन मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि तालझारी की तमाम कर्मियों, पत्रकार बंधुओ जन प्रतिनिधियों,अधिकारियों, ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीण लोगों का सहयोग एवं प्यार हमेशा यादगार बना रहेगा। इस दौरान बीडीओ भावुक हो गए और उपस्थित कर्मी,पत्रकार बंधुओ एवं जन प्रतिनिधियों से अनजाने में हुई किसी भूल के लिए क्षमा करने की भी बात कही। वही नए डीडीओ सलखु हेंब्रम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी को साथ नहीं ले जा सकता है। हमारे जो सीनियर बीडीओ साइमन मरांडी के द्वारा छुटे हुए अधूरे कार्य को पूरा करने का प्रयास करूंगा।वहीं समारोह को संबोधित करते हुए जेएमएम के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य प्रोफेसर नज़रुल इस्लाम, जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, प्रमुख, उप प्रमुख,जिला परिषद सदस्य, मुखिया ने बीडीओ की कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस मौके पर प्रखंड सह आंचल कुर्मी गण , बाल विकास परिवार, जन वितरण प्रणाली कर्मी, परगनेत सभी पंचायत के मुखिया, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं पंचायत से आए ग्रामीण आम जनता सैकड़ो की संख्या उपस्थित थे।

IMG 20231018 WA0015

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!