Search

April 29, 2026 4:52 am

तेज रफ्तार ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

बजरंग पंडित

महेशपुर थाना क्षेत्र के सोनारपाड़ा गांव के समीप शुक्रवार को एक गेंहू लदा ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 04- 5253 रदीपुर गांव से पश्चिम बंगाल मुरारई-दुलान्दी जा रहा था. इसी दरम्यान सोनारपाड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में समा गई। हालांकि इस घटना में ट्रक चालक बाल -बाल बच गया। वहीं इस घटना को लेकर महेशपुर पुलिस को सूचना मिलते ही थाने के एएसआई जयशंकर राम दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर छानबीन करते हुए वाहन को जब्त की। वही कुछ दलाल वाहन को छुड़ाने के लिए लगे हुए थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!