राजकुमार भगत
पाकुड़। पुलिस अधीक्षक पी जनार्दन के निर्देश पर आगामी दुर्गा पूजा के मद्दे नजर पुलिस केन्द्र पाकुड़ में किसी भी अपात स्थिति व भीड़ से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को अभ्यास कराया गया। अश्रु गैस के गोले छोड़ने की तरकीब बताई गई। किस परिस्थिति में किस हिसाब से भीड़ या अनियंत्रित लोगों के साथ निपटा जाए इसके तरीके का अभ्यास कराया गया। मुख्यालय डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद ने अश्रु गैस चलाने का ज्ञान वर्धन किया। मालूम हो कि पर्व त्यौहार को लेकर जिले के सभी थानों की पुलिस अलर्ट मूड में रहती है। जिसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इसके साथ ही स्थान विशेष पर फ्लैग मार्च का आयोजन किया जाता है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक ट्विटर सभी पर नजर रखी जा रही है। जिला कप्तान ने कहा है कि किसी भी तरह के कोई अपवाह पर ध्यान ना दे ।आवश्यकता पड़ने पर थाने से संपर्क करें करें। किसी भी प्रकार से कानून अपने हाथ में ना ले। किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना अप्रिय समाचार तुरंत नजदीकी थाना में दें। दुर्गा पूजा सभी लोग आपस में मिलजुल कर भाईचारा के साथ सोहद्रपूर्ण
वातावरण में मनाएं ।







