Search

May 10, 2026 1:43 pm

नर्सिंग होम में जेनरल फिजिशियन ने कर दिया गर्भवती महिला का ऑपरेशन, हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बजरंग पंडित

पाकुड़ : जिला सदर प्रखंड के प्यादापुर गांव के निकट लक्ष्मी नर्सिंग होम में जेनरल फिजिशियन द्वारा ऑपरेशन किये जाने के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ विभाग की मेडिकल टीम और नगर थाना की पुलिस जांच करने पहुंची और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हिरणपुर प्रखंड की रूपान बीबी को डिलीवरी के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों ने उन्हें वेटिंग में रखा था. लेकिन एक सहिया ने उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया. जहां मौजूद एक चिकित्सक ने गर्भवती महिला का सीजर किया और एक बच्चे को जन्म दिया. इस दौरान महिला की स्थिति बिगड़ गयी.अस्पताल में मौजूद चिकित्सक और कर्मियों ने जैसे ही ब्लड चढ़ाया, महिला ने तड़प कर दम तोड़ दिया. उसके बाद परिजनों ने चिकित्सक की लापरवाही को लेकर जमकर बवाल काटा. सूचना मिलते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, नगर थाना की पुलिस और सदर अस्पताल से मेडिकल टीम पहुंची और मामले की जांच की.

जांच करने पहुंचे उपाधीक्षक डॉ एसके झा ने बताया कि जेनरल फिजिशियन द्वारा गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया गया है. उन्होंने बताया कि यहां चिकित्सकों की लिस्ट के मुताबिक दूसरे डॉक्टर को पाया गया, जो जेनरल एमबीबीएस है और उन्होंने गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया है, जो गंभीर अपराध है. डीएस ने बताया कि सिविल सर्जन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी और नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग की है.

बाइट- डॉ एसके झा डीएस पाकुड़.
बाइट-प्रमोद कुमार दास, दंडाधिकारी.
बाइट-आर पी सिंह एसआई.
बाइट- परिजन.

IMG 20230611 WA0035
IMG 20230611 WA0034
IMG 20230611 WA0033 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!