एस कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है. जिसको लेकर न्यायालय के निर्देश पर स्थानीय थाने में एक आरोपी सोम हांसदा के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता ने दर्ज शिकायत में बताया है कि बिगत अक्टूबर माह 2023 को थाना क्षेत्र के पकड़ीपाड़ा निवासी सोम हांसदा के साथ फोन के माध्यम से जान पहचान हुई थी. उसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगा. और दिसंबर माह 2023 को आरोपी सोम हांसदा ने फोन कर पीड़िता को सुनसान जगह पर बुलाया. जहां आरोपी ने जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाते हुए कहा कि उससे शादी करेगा. वही जनवरी माह 2024 को पीडीता जब अपने मेहमान के घर गायबथान और अपने घर मे 10 दिनों तक रखकर पीड़िता के साथ शारिरिक संबंध बनाया था. उसके बाद पीड़िता को शादी से इनकार करते हुए छोड़ दिया. इसके बाद पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत न्यायालय में करते हुए स्थानीय थाने में नामजद आरोपी सोम हांसदा के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।





