Search

May 10, 2026 10:49 am

पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

धीरेन साहा

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़): प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को महिला पर्यवेक्षिका रूथ टुडू की अध्यक्षता में आगामी दो जुलाई से चार जुलाई तक चलने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के सफल संचालन को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बतौर प्रशिक्षक एमपीडब्लू किस्टो कुमार सिंह,डब्ल्यूएचओ मॉनिटर अब्दुल हन्नान उपस्थित थे। प्रशिक्षण में सेविकाओं को जानकारी दी गई कि जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को तीन दिवसीय अभियान के तहत पोलियो की खुराक पिलानी है। बूथ पर ही पहले दिन लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक देना सुनिश्चित करने का कार्य करना है। छूटे हुए बच्चों को तीन एवं चार जुलाई को डोर टू डोर जाकर खुराक पिलानी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका सुमित्रा देवी भी उपस्थित थे।

फोटो :

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!