Search

April 29, 2026 7:28 am

पांच सूत्री मांगों को लेकर जनता दल (यू) ने संसद को सोपा ज्ञापन

राजकुमार भगत

पाकुड़। जनता दल (यू) पाकुड़ के जिला प्रवक्ता सह जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि अमन कुमार भगत ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हसदा को ज्ञापन सौंप कर पार्टी की ओर से पांच सूत्रीय मांग पत्र सोपा है। ज्ञापन में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद से मांग की गई हे कि पाकुड़ नगर में बिजली की व्यवस्था प्रतिदिन खराब होते जा रही है । उसे दुरुस्त करने की दिशा में कदम उठाया जाए ताकि आम नागरिक को राहत मिल सके।पाकुड़ नगर भगत पाड़ा वार्ड संख्या 5 स्थित मुन्ना सिंह के मकान के बगल से बाल विद्यापीठ स्कूल होते हुए रथ मेला मैदान के कोना तक नाली निर्माण का कार्य करना अति आवश्यक है। ताकी मोहल्ले का गंदा पानी की निकासी आसानी से हो सके । नाली नहीं होने से नाली का गंदा पानी रोड पर बहता है ।जो चिंता का विषय है ।उसी गली में बाल विद्यापीठ स्कूल वर्षों से संचालित है । स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में बहुत कठिनाई होती है।
पाकुड़ नगर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम का जिम्नोद्धार करवाया जाए । हिरणपुर सुभाष चौक से लिट्टीपाड़ा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। बरसात के दिन जल जमाव से राहगीरों को काफी दिक्कत होता है जनहित में इस सड़क की मरमत मरम्मत करवाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाए। हिरणपुर सुभाष चौक स्थित आजादी के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है। क्षतिग्रस्त प्रतिमा को मरम्मत करने की आदेश दे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!