Search

May 11, 2026 12:46 am

पाकुड़िया की इंटर कला की छात्रा को जिले में संयुक्त दसवां स्थान प्राप्त होने से छात्रा को थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

सतनाम सिंह

पाकुड़िया संवाददाता प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया से इंटर कला की परीक्षा में पाकुड़िया पंचायत के खैराकांदर गांव की रहने वाली 420 अंक लाकर जिला टॉप 10 में संयुक्त दसवां स्थान प्राप्त करने वाली होपनटी मुर्मू को पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय ने रविवार को पाकुड़िया थाना में उसे गुलदस्ता देकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया । मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि आदिवासी समाज से एक गरीब परिवार से आने वाली बिटिया होपनटी मुर्मू ने सीमित संसाधन के बीच बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, इस बिटिया की प़ढाई में आगे जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी वे सहयोग करेंगे । मौके पर उपस्थित होपनटी मुर्मू की माता कपुलमुनि हेंब्रम ने बताई कि गरीबी और सीमित संसाधन के बीच उनकी बिटिया वर्ग प्रथम से छठवी तक जुगुड़िया प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई की है, इसके बाद वह कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में वर्ग सातवीं से मैट्रिक तक पढ़ाई की है । वह आगे पढ़ाई पूरी कर एक आईएस ऑफिसर बनना चाहती है। मौके पर होपनटी मुर्मू ने थाना प्रभारी एवं सभी पुलिस पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त की ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!