Search

September 10, 2026 2:25 pm

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मड़गांव में पैड में लटका व्यक्ति का शव बरामद किया पुलिस ने,इलाके में फैली सनसनी

सतनाम सिंह

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मड़गांव गांव से शुक्रवार की सुबह ढेला पेड़ के नीचे जमीन पर लेटे हुए हालत में पाकुड़िया पुलिस ने एक युवक का शव बरामद कर पाकुड़िया थाना ले आई और यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया । सूचना मिलने पर घटना की जांच के लिए मड़गांव पहुंचे पुलिस अवर निरीक्षक रोशन कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय चौकीदार द्वारा शुक्रवार की सुबह पाकुड़िया थाना को जानकारी दी गई कि मड़गांव में एक ढेला का पेड़ में एक युवक का शव फांसी का फंदे में लटक रहा है,सूचना के बाद वहां पहुंचने पर देखा गया कि स्थानीय दो लोगो ने मिलकर सुबह करीब छः बजे शव को फांसी के फंदे से उतार कर नीचे जमीन पर लेटा दिया है । जांच में मृत युवक की पहचान पाकुड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम जोंका निवासी 30 वर्षीय मनवेल किस्कू ,पिता आसीन किस्कू के रूप में की गई । थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है,शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है, यूडी केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है ।

IMG 20230603 WA0003
IMG 20230603 WA0004 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!