Search

April 28, 2026 1:52 am

पाकुड़ में फांसी के फंदे से लटकता मिला हवलदार का शव, सनसनी

सतनाम सिंह

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के शिव शीतला मंदिर परिसर स्थित (टीओपी) के एक कमरे में पदस्थापित 58 वर्षीय हवलदार ललन पासवान का शव पंखे में रस्सी के सहारे लटकता पाया गया. हवलदार ललन पासवान बिहार के मुंगेर जिला के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ,प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन, नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ,सदर अस्पताल की चिकित्सक मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और शव को उतार कर आगे की कारवाई में जुट गई है। मृतक हबलदार ललन की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाई है पोस्टमार्टम के बाद ही यह खुलासा हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी को भेजा गया है।

IMG 20231027 WA0031

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!