सतनाम सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार आज गुरुवार को पाकुड़ प्रखंड के पृथ्वीनगर पंचायत भवन में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के सदस्य रीतू पांडे ने कहा इस कार्यकम के माध्यम से लोगो को विधिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत न केवल कमजोर व्यक्तियों को विधिक सेवा उपलब्ध कराया जाना शामिल है, बल्कि भारत के सुदूर एवं ग्रामीण अंचलों में कैम्प लगाकर आम जनता को विभिन्न विधिक प्राविधानों से अवगत कराते हुऐ उन्हें विधिक रूप से साक्षर बनाना है। बैंक ऋण, बिजली संबधित समस्या समेत अन्य कई कानूनी से संबंधित समस्या की सुलह समझौता कर आपसी सहमति से दो पक्षों के बीच वाद का निष्पादन कर न्याय दिलाना है। डालसा द्वारा कई कनूनी लाभ समेत निः शुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर वादों का निष्पादन किया जाना समेत कानूनी जानकारी दी गई। पिंकी मंडल ने सरकारी योजनाओं एवम् डालसा से मिलने वाली निः शुल्क सुविधाओं से ग्रामीणों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी से अवगत कराया। उप मुखिया नाजमी आलम ने बताया कि गांव से संबंधित समस्या जैसे शौचालय, तालाब पीसीसी सड़क,पक्की नाली आदि कार्य योजनाओं के माध्यम से कार्य प्रगति पर है। साथ ही मेडिकल टीम ने रुबेला वायरस के प्रभाव उनसे बचने का सुझाव देते हुए टीका लेने की अपील कर जागरूक की गई। मौके पर पीएलवी पिंकी मंडल, एजारुल शेख, नीरज कुमार राउत समेत पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहे।









