हेमंत हांसदा
पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में बारी बारी से एक एक कर सभी विभागों की समीक्षा की गई । वहीं इस दौरान सभी पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली पानी की समस्या को लेकर चर्चा की गई । बीडीओ मनोज कुमार ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को अपने क्षेत्र में होनेवाली पानी की समस्या को अवगत कराने को कहा । मौके पर सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा , उप प्रमुख अर्चना देवी , प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी त्रिदीप कुमार शील , प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, कनीय अभियंता पेयजल और स्वच्छता विभाग, महिला पर्यवेक्षिका, बाल विकास परियोजना, चिकित्सा विभाग के कर्मी, कनीय अभियंता 15वे वित्त आयोग सहित पंचायत समिति सदस्य आदि उपस्थित थे।








