बजरंग पंडित
हिरणपुर (पाकुड़) दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर डाक बंगला परिसर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा बुधवार को बाहारी बच्चों द्वारा मिनी सुपर डांस प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। जिसमें हिरणपुर ,पाकुड़, साहेबगंज सहित बंगाल के कलाकारों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की। कार्यक्रम की शुभारम्भ नारायण भगत , राजेश पण्डित, पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक साहा, लक्ष्मी देवी ,सुनील दे के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को लेकर हजारो की संख्या में दर्शक उपस्थित थे। सीनियर वर्ग के एकल नृत्य में आनंदिता प्रथम , नाजरीन द्वितीय व अमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वही जनियर वर्ग में सोना प्रथम , सिमर सिन्हा द्वितीय , भूमि तृतीय , ग्रुप डांस में स्ट्रीट डांस ग्रुप पाकुड़ प्रथम , गरीव ऑफिसियल ग्रुप द्वितीय व ब्लेक डायमंड ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस मौके पर कमिटी के अजय यादव , राधेश्याम रविदास,चन्दन भगत , अमित सिन्हा ,राजकुमार भगत, मिलन रुज, चंदन दत्ता आदि उपस्थित थे।





