Search

May 20, 2026 2:53 am

लेटेस्ट न्यूज़

बानी ने मरीज को रक्तदान कर बचाई महिला की जान

तोफिक राज

पाकुड। सदर अस्पताल सोनाजोडी में इलाजरत इशकपुर निवासी 44 वर्षीय लालबानू बीबी जो कालाजर बुखार से पीड़ित हैं। मरीज की हालत बेहद नाजुक होने के कारण शरीर में अत्यंत खून (बी पॉजिटिव) की कमी पाई गई इसीलिए मरीज का इलाज संभव नहीं हो पा रहा था। डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों को रक्त चढ़ाने का निर्देश दिया। मरीज के परिजनों ने रक्त की जरूरत के लिए लाइफ सेवियर्स समूह से संपर्क किया।कुछ ही देर बाद समूह के सक्रिय सदस्य मसीहुर रहमान ने पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत कुमारपूर निवासी बानी इसराइल से संपर्क किया और बानी इसराइल बिना देरी किए रक्तदान करने के लिए राजी हो गए। और रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया।
रक्तदाता ने कहा कि यह मेरा पहलीरक्तदान हैं, रक्तदान करके मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है । और मैं आगे भी समय समय पर रक्तदान करते रहूंगा।और मरीज के परिजनों ने समूह का आभार प्रकट किया।मौके पर समूह के मीडिया प्रभारी साहबाज आलम,समूह के सक्रिय सदस्य नुरुज्जामन ताहिरी, मसीहुर रहमान और रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन कुमार मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!