Search

September 10, 2026 12:24 am

बारिश के इंतजार में किसान,खेतों की और देख हो रहे मायूस

सतनाम सिंह

किसानों के मन में मचा है उथल पुथल,पिछले साल बारिश कम होने से हुई थी फसल की बर्बादी,

पाकुड़िया प्रखंड भर के किसानों को लगातार दूसरे वर्ष भी बारिश कम होने से किसान खरीफ फसल को लेकर चिंतित थे।इस बार भी बारिश नहीं आने की आशंका किसानों को सता रही थी। पर रविवार के दोपहर में बारिश होने के बाद देर शाम तक आकाश में बादल छाए रहने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वैज्ञानिकों के अनुसार पाकुड़ जिले भर में 20 से 25 जून तक मानसून आने की संभावनाएं है ज्यादातर किसान धान का बिचड़ा को बहाल किए जाने को लेकर अभी तक खेत की जुताई भी नहीं कर पाया है किसान एक अच्छी बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं।बारिश होते ही किसान खेतों में धान का बिचड़ा बहाल कर पाएंगे।किसानों की सबसे बड़ी तकलीफ समय पर बरसात नहीं होना है। प्रकृति की इस बेरुखी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। जिसके कारण कुछ किसानों का तो खेती से मोहभंग हो रहा है। लोग अब खेती-किसानी छोड़कर दूसरे धंधे में अपना भविष्य तलाशने लगे हैं। इसका मुख्य कारण खेती में मुनाफा का नही होना है। अगर मानसून के दौरान कम बारिश होती है तो किसानों के लिए बहुत बड़ी समस्या होगी। जिले के अधिकांश किसान धान की खेती करते हैं। पिछले वर्ष से किसान सुखाड़ की मार तो झेल चुके हैं। इस वर्ष का मौसम को देखकर किसान खरीफ की फसल सुखाड़ की भेंट चढ़ने की उम्मीद जता है। पिछले वर्ष बारिश नहीं होने से नदी, तालाब, सिंचाई कूप मैं पानी है ना खेतों में नमी है कारण धान की बिछड़ा के लिए खेत तैयार करने में किसानों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि रविवार को मौसम देखकर किसानों में कुछ मुस्कुराहट आ चुकी है।किसान परमेश्वर मरांडी का कहना है कि अगले बार मौसम की बेरुखी के कारण खेती संभव नहीं हो पाई थी इस बार उम्मीद है वर्षा समय पर होगी तो बेहतर फसल भी मिलेगा हालांकि अब तक बारिश नहीं होने और खेत में नमी नहीं रहने कारण बीज खेत में नहीं डाल पाए है।किसान लक्ष्मण राय का कहना है कि वर्ष 2022 में कम बारिश होने के कारण खरीफ फसल नहीं लगा पाए थे। इस बार खेत में बिछड़ा बहाल करने के लिए खेत तैयार करने में काफी परेशानी हुई है। हालांकि खेतों में बिछड़ा बहाल कर दिया गया है। बस मानसून आने का इंतजार है।किसान हृदानंद भगत का कहना है कि मानसून की बिलंता के कारण धान के अलावा सब्जी की खेती भी प्रवाहित हो रही थी। पहले से ही किसान कर्ज में डूबे हुए हैं अगर इस वर्ष बारिश नहीं हुई तो किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पर उम्मीद है इस वर्ष अच्छा वर्षा होगी और किसानों को फायदा होगा।

IMG 20230618 WA0076
किसान परमेश्वर मरांडी ने जताई आशंका बारिश न होने से हैं काफी विचलित
IMG 20230618 WA0074
किसान हृदानंद भगत उम्मीद है इस साल अच्छी बारिश हो
IMG 20230618 WA0075
किसान लक्ष्मण राय ने बताया की बीते साल काफ़ी परेशानी हुई थी,अब इस साल भगवान पर है भरोसा

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!