Search

May 17, 2026 6:15 pm

बाल विद्यापीठ में छात्र छात्राओं ने मनाया होली मिलन समारोह



राजकुमार भगत

पाकुड़। स्थानीय भगत पाड़ा स्थित बाल विद्यापीठ स्कूल में होली पर्व के मद्देनजर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राएं इस मौके पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एवं होली के गीत पर बच्चों ने खूब आनंद उठाया। कविता पाठ का आयोजन किया गया। विद्यालय संचालक राजकुमार भगत द्वारा बच्चों को होली उत्सव मनाने के पीछे उनके कथा को विस्तार से जानकारी दी। होलिका एवं भक्त प्रह्लाद की चर्चा करते हुए बताया कि किस प्रकार से भक्त पहलाद को जलाने गई होलीका खुद जल गई और होली उत्सव का प्रारंभ हुआ। होली बुराई पर अच्छाई का प्रतीक व असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। इसलिए होली के दिन लोग आपसी वैमनस्यता बुराई को त्याग कर एक दूसरे को गले मिलते हैं और होली की बधाई देते हैं। रंग अबीर गुलाल खेलते हैं। बच्चों ने भी खूब प्यार से होली खेला एक-दूसरे पर गुलाल लगाया। सभी बच्चे आपस में मिलकर जलपान किया। मौके पर विद्यालय शिक्षक गंगाराम पंडित, राजकुमार भगत नवमी कुमारी , ऋचा कुमारी , रणधन मरांडी, अनीश झा,ज्योति कुमारी आदि उपस्थित थे।

IMG 20230306 WA0042
IMG 20230306 WA0041

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!