Search

May 4, 2026 9:22 am

बाल विवाह मुक्त हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया प्रखंड के ग्राम पंचायत खजूरडंगाल में लोक कल्याण सेवा केंद्र एवं जिला बाल संरक्षण इकाई पाकुड़ के द्वारा संयुक्त रूप से गुरुवार को बाल विवाह मुक्त उन्मूलन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मुखिया किरण मरांडी की अध्यक्षता में की गई। इस कार्यशाला में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि ,पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, जल सहिया एवं अंचल निरीक्षक को पंचायत में बाल विवाह मुक्त जागरूकता अभियान को लेकर विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि 18 वर्ष से कम लड़की एवं 21 वर्ष से कम लड़का यदि शादी होती है तो उसकी सूचना पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव सह पंचायत स्तरीय बाल विवाह उन्मूलन पदाधिकारी एवं मुखिया को दें।लोक कल्याण सेवा केंद्र राजीव रंजन ने पंचायत स्तरीय कार्यशाला उपस्थित प्रतिभागी को बाल विवाह मुक्त करने हेतु मुख्य चार बातें कही(1)सशक्त किशोर किशोरियां(2)परिवार एवं समुदाय को संगठित करना (3)सरकारी सुविधाओं और सेवाओं (4)कानूनों और नीतियों की स्थापना और कार्यान्वयन इन सभी आयामों का नियम व प्रक्रिया एक एक कर विस्तार से बताया। मौके पर कार्यक्रम में संस्था के अनिल कुमार, सुचित्रा मुर्मू, एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

IMG 20230727 WA0011

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!