Search

June 9, 2026 10:48 am

बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता है काफी परेशान

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड में इन दिनों बिजली की अनियमितता और लचर आपूर्ति से उपभोक्ता खासे परेशान हैं । मंगलवार को रुक रुक कर एवं बुधवार को भी दिन भर बिजली कटी रही जिस कारण दिन भर लोगों को कठिनाई की सामना करनी पड़ी । प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ता घंटों हो रहे पावर कट से असहज महसूस कर रहे हैं । इस बाबत पाकुड़िया , मोंगलाबांध, गोपालनगर , लखिजोल , गणपुरा , पतपहाड़ी , मडगांव ,चांदना आदि गाँवो के उपभोक्ताओं ने बताया कि हमलोग जब समय पर बिजली बिल का भुगतान कर देते हैं तब 24 घंटे फूल लोड बिजली उपलब्ध क्यों नही कराई जाती । दैनिक दिनचर्या के जरूरी काम के समय ही बिजली गायब हो जाती है । प्रखंड के उपभोक्ताओं ने पावर कट की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है।ताकि इन इलाकों में रहने वाले गरीब लोग भी बिजली का वाजिब लाभ ले सकें। इधर इस बाबत तालवा सब स्टेशन कर्मियों ने बताया कि मेन लाइन में फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है । इधर समाचार प्रेषण तक प्रखंड में बिजली आपूर्ति बहाल नही हो सकी थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!