बजरंग पंडित
महेशपुर प्रखंड के अपग्रेड प्लस- टू हाईस्कूल बिरकिट्टी की छात्रा सतरूपा दत्ता इंटर साइंस में जिले में दूसरे स्थान लाकर प्रखंड सहित जिले का नाम बढ़ाया है। इंटर साइंस का परीक्षा का परिणाम आते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. सतरूपा दत्ता प्रखंड के अपग्रेड प्लस – टू हाईकूल की छात्रा है। सतरूपा दत्ता के पिता पोरेशनाथ दत्ता किसान है, जबकि माता गृहणी है। वही सतरूपा दत्ता ने इंटर साइंस में 455 अंक 91 प्रतिशत लाकर जिले का नाम रोशन है। इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षक, माता-पिता व परिवार के सभी सदस्यों को देना चाहती हैं। सतरूपा आगे पढ़ाई कर शिक्षिका बनना चाहती है। वही सतरूपा के पिता पोरेशनाथ दत्ता ने कहा कि सतरूपा काफी पढ़ाई में तेज है। सतरूपा काफी परिश्रम करती थी। जिसका परिणाम उसे आज मिला है। पढ़ाई के साथ- साथ वह काफी व्यवहारिक भी है। जिसको लेकर आसपास के लोग भी काफी प्यार देते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सतरूपा रोजाना आठ घंटे मेहनत करती थी। उसे पढ़ने में काफी दिलचस्पी है।बताया कि सतरूपा की सफलता के बाद पूरे जिले के लोग उसे जानने लगे हैं। पुत्री की इस सफलता पर गर्व है।





