पहाड़िया लोगो ने चयन सूची को रद्द करने को लेकर की थी मांग।
हिरणपुर (पाकुड़): आदिम जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय में बच्चो की नामांकन को लेकर की गई चयन सूची को रद्द करते हुए उप निर्देशक संथालपरगना प्रमंडल कल्याण के द्वारा मंगलवार को संशोधित सूची जारी की गई। इस विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026 -27 कक्षा छह , सात व आठ में कुल 36 बच्चो का मेघा सूची का चयन किया गया था। इसमे कक्षा छह में 10 , सात में एक व आठ में तीन गैर पहाड़िया बच्चो का चयन किया गया था। इसको लेकर बीते छह अप्रेल को पहाड़िया समुदाय के लोगो द्वारा विद्यालय में आकर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी की उपस्थिति में प्रचार्य संदीप कुमार झा को विरोध जताते हुए ज्ञापन सौपा था। वही बीते 13 अप्रेल को विद्यालय में आयोजित अभिभावको की बैठक में समाजसेवी शिवचरण मालतो सहित दर्जनों पहाड़िया समाज के लोगो ने इस मेघा सूची का विरोध जताते हुए संशोधन की मांग किया गया था। सभी ने मांग किया था कि इस विद्यालय में पहाड़िया बच्चो का ही चयन हो। वर्ष 1954 को स्थापित इस विद्यालय में नियमत आदिम जनजाति बच्चो का ही नामांकन करने का प्रावधान है। पर नियमो को ताक में रखते हुए चयन सूची जारी किया गया था । इसको लेकर झारखंड की हकीकत व जीडी न्यूज लाइव में प्रमुखता से समाचार भी प्रकाशित किया गया था। इस सम्बंध में विद्यालय के प्रचार्य ने जानकारी देते हुए कहा कि उप निर्देशक के द्वारा नामांकन को लेकर संशोधित सूची उपलब्ध कराई गई है। सभी पहाड़िया बच्चे ही इसमे नामांकित होंगे। जिसमे कक्षा छह में 14 , सात में 14 व कक्षा आठ में चार बच्चे की नामांकन की जाएगी। जल्द ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।





