Search

August 4, 2026 2:59 am

बिरसा मुंडा क्लब चटकम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का समापन किया गया

प्रशांत मंडल

पाकुड़ लिट्टीपाड़ा प्रखंड बिरसा मुंडा क्लब चटकम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को जोरडीहा पंचायत के मुखिया जोसेफ मालतो व क्लब के अध्यक्ष गोलू पहड़िया के द्वारा किया गया. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला टुडू स्टार क्लब हरिपुर व बैदा पहड़िया टीम चटकम के बीच खेला गया. जिसमे टुडू स्टार क्लब ने बैदा पहड़िया टीम को प्लेंटी में तीन गोल से पराजित किया गया. विजेता एवं उपविजेता टीम को मुखिया जोसेफ मलतो के द्वारा बीस हजार एवं 15 हजार देकर पुरुस्कृत किया गया. उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा खेल के माध्यम से मासिक व शारीरिक विकास होता है. कहा हेमंत सरकार राज्य में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है. साथ ही सरकार द्वारा स्पोर्ट कोटा से नोकरी भी दे रही है. मौके पर उप मुखिया सुरेश पहड़िया , मुखिया प्रीतिनिधि प्रयादी मुर्मू, भरत बेसरा, रावते पहड़िया, नंदलाल सोरेन सहित अन्य उपस्थिते थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!