Search

July 18, 2026 5:00 pm

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “उन्नति का पहिया” के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम का गोमिया प्रखंड मुख्यालय मे हुआ आयोजन

अक्षय कुमार

गोमिया (बोकारो)। गोमिया प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “उन्नति का पहिया” के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम में मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो एवं अंचल अधिकारी आफताब आलम ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

fb img 17843687833455932612790562095374
fb img 1784368760857543122277442058336

fb img 17843687789051505413767862198905

मौके पर उन्होंने इस अवसर पर गोमिया प्रखंड के 76 विद्यालयों के 2,201 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। “उन्नति का पहिया” विद्यार्थियों के सपनों को नई गति देने वाली योजना है। यह केवल साइकिल नहीं, बल्कि शिक्षा, आत्मविश्वास, स्वावलंबन और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक सशक्त कदम है। विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और प्रत्येक विद्यार्थी तक शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

fb img 17843687627637379531264793381174
fb img 17843687724092014029230386226436

इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने, अपने माता-पिता एवं गुरुओं का सम्मान करने तथा अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़कर अपने परिवार, समाज, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!