Search

July 7, 2026 8:59 pm

दो दिवसीय लाइसेंस शिविर सफल, आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस; सड़क सुरक्षा का भी दिया गया संदेश।

पाकुड़। जिले में वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस के प्रति जागरूक करने और लाइसेंस निर्माण प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय की ओर से प्रखंड एवं अंचल स्तर पर आयोजित किए जा रहे नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति (लर्नर लाइसेंस) शिविर के तहत हिरणपुर अंचल में दो दिवसीय शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश तथा उपायुक्त मेघा भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर के दूसरे एवं अंतिम दिन कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 45 आवेदनों का तत्काल निष्पादन करते हुए सभी पात्र आवेदकों को मौके पर ही लर्नर लाइसेंस प्रदान किया गया। अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने लाभुकों को अनुज्ञप्ति वितरित की।
शिविर के दौरान जिला परिवहन कार्यालय की टीम ने वाहन चालकों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। लोगों से वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की गई। साथ ही हिट एंड रन दुर्घटना मुआवजा योजना, गुड सेमेरिटन (राहगीर सहायता), राहवीर योजना, कैशलेस उपचार व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। जिला परिवहन कार्यालय ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने प्रखंड एवं पंचायतों में आयोजित होने वाले आगामी शिविरों का लाभ उठाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करें। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू, अंचल अधिकारी मनोज कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, वरीय प्रधान लिपिक बरियार हेंब्रम, सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य तथा जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

img 20260707 wa00141711168815878642241
img 20260707 wa00135864964318828248419

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!