Search

April 29, 2026 2:17 am

बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखण्ड कार्यालय पाकुड़िया परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु रात्रि रक्त पट संग्रह सिंदरी सोल एवं सलगापड़ा गांव में आयोजित किया जाएगा इस कार्यक्रम में 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का जांच किया जाएगा इसमें रात 8:00 बजे से जांच किया जाएगा ताकि व्यक्तियों में फाइलेरिया से संबंधित पैरासाइट की पुष्टि की जा सके । ज्ञात हो कि फाइलेरिया के पारासीट व्यक्ति जब स्थिर अवस्था में रहता है तो शरीर में फाइलेरिया से परजीवी गतिविधि करने लगता है। मौके पर अंचलाधिकारी किरण डांग , चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गंगा शंकर साह , संजय मुर्मू , बिनोद कुमार ढाका , प्रभात दास , पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि अबिन्द सरदार एवं नवीन कुमार उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!