Search

April 26, 2026 6:00 am

भाजपा को मणिपुर की घटना नहीं गठबंधन की चिंता सता रही है : मनोवर आलम

राजकुमार भगत

पाकुड़। सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी जिसकी केंद्र और मणिपुर सत्ता है वह मनीपुर करीब 80 दिनों से जल रहा है । 200 से अधिक लोग अपनी जान गवा चुके हैं । महिलाओं को अभद्र अवस्था में घुमाया जा रहा है। बद से बदतर स्थिति है । देश के प्रधानमंत्री के पास रूस फ्रांस विदेश यात्रा का समय है, 38 दलों के गठबंधन की मीटिंग करने का समय है लेकिन मानिपुर जाने का समय नहीं है । उक्त बातें प्रखंड अध्यक्ष मनोहर आलम ने कही। उन्होंने आगे कहा कि यह कैसा चौकीदार है 9 साल तक अपनी मन की बात को सुनाते आए।अब समय है मणिपुर की जनता की समस्याओं को सुनने और दर्द को समझने का !आज भारतीय जनता पार्टी को मणिपुर की समस्या समाधान करने का समय नहीं है लेकिन गठबंधन पर नाम पर चर्चा करने का समय है । मेरा प्रधानमंत्री से अपील है और वहां के लोगों की समस्याओं को और वहां कोहराम मचा हुआ है शांति बहाल कीजिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!