Search

April 25, 2026 11:29 am

भाजपा नेताओं ने बैठक का बहिष्कार कर कहा की सरकार के दवाब पर प्रशासन हुक्म चला रही है।

पाकुड़िया में सिदो कान्हु गोलंबर का सौंदर्यीकरण हेतु उत्पन्न विवाद को लेकर सोमवार को प्रखंड सभागार में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के बाद भाजपा नेताओं ने बैठक को बहिष्कार कर बाहर निकल गए । इसके बाद पाकुड़िया में पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने कहा कि सत्ता के प्रभाव में आकर प्रशासन द्वारा उलट पलट कर विधायक निधि द्वारा कार्य की स्वीकृति और कार्यादेश दे दी गई है । जो स्वीकार योग्य नहीं है । मैंने पाकुड़िया में सिदोकान्हु स्थल की परवरिश 1995 से की है और इस स्थल का उत्थान किया है ,अचानक कोई अन्य व्यक्ति आए और बिना उनके सहमती व बात विचार के अपना हक जमाए यह स्वीकार नही है। यह सौंदर्यीकरण कार्य का निर्णय आम जनता की रायसुमारी से हो कि कौन इस कार्य को करे और कौन नही करे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!