Search

April 29, 2026 9:49 am

भाजपा ने लिट्टीपाड़ा के कंचनगढ़, जामजोड़ी एवं डांगापाड़ा गांव से पवित्र मिट्टी उठाया

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)शुक्रवार को भाजपा लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया के नेतृत्व में भारत देश के सम्मान में मिट्टी को नमन,वीरों का वंदन करते हुए जामजोड़ी पंचायत से जामजोड़ी गांव के मांझी थान के समीप,करमाटांड़ पंचायत के भोले बाबा के पवित्र स्थल कंचनगढ़ एवं कुंजबोना पंचायत में डांगापाड़ा गांव से पवित्र मिट्टी उठाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद पहाड़ियां ने कहा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ओर आम जनताओं द्वारा देश के वीरों का याद कर सम्मान पूर्वक मिट्टी उठाव कार्यक्रम किया गया।मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्य समिति सदस्य दिनेश मुर्मू,महामंत्री जोसेफ मरांडी,महिला प्रभारी अनिता मुर्मू,आदिम जनजाति पहाड़िया समाज के नेता शिवचरण मालतो,देवेंद्र मालतो,सीताराम मालतो,धर्मराज मालतो,रोशन पहाड़िया, कुंजबोना पंचायत प्रभारी सुनीराम पहाड़ियां सहित महिला पुरुष कार्यक्रम में शामिल हुए।

IMG 20230908 WA0016

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!