Search

May 13, 2026 6:37 am

मध्यान भोजन स्टायरिंग कमिटी की बैठक

पाकुड़

प्रशांत मंडल


मध्यान भोजन स्टायरिंग कमेटी की एक बैठक शनिवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभागार भवन में बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में प्रखंड के सभी सीआरपी बीआरपी एवं कमेटी के अध्यक्ष उपस्थित थे . बैठक में बीडीओ ने सभी सीआरपी बीआरपी को विद्यालय में मध्यान भोजन के लिए आने वाले चावल का अनुसरण करने एवं अपने अपने पोषक क्षेत्र में प्रत्येक महीना के पहला सप्ताह के शुक्रवार को बैठक करने का निर्देश दिया गया. साथ ही 9 माह से 15 वर्ष बच्चों को दिए जा रहे एमआर वैक्सीन को लेकर अपने अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने एवं वैक्सीन देने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करने का निर्देश दिया . वही बीडीओ ने बीआरपी सीआरपी को पंचायत दिवस के दिन अपने अपने पंचायत में उपस्थित होने का निर्देश दिया मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार टुडू, बीईईओ प्रकाश मंडल , शशि कपूर सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230429 WA0010

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!