सतनाम सिंह
प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है,देश लगातार प्रगति कर रहा है।
पाकुड़ सदर के बूथ संख्या 300, पीपलजोड़ि एवं सहबाजपुर में बूथ संख्या 108 में पूर्व ज़िप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू के द्वारा प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के सौवें संस्करण का लाइव प्रसारण ब्रॉडकास्ट किया गया , जिसमे हजारों ग्रामीण ने भाग लिया ।पीपलजोड़ि में मन की बात का अनुवाद संथाली में खुद पूर्व जीप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मु ने किया ताकि आदिवासी भाई बहिन प्रधान मंत्री मोदीजी के मन की बात के सभी पहलु को आसानी से समझ सके । कार्यक्रम के प्रसारण के बाद मुर्मुजी ने पीपलजोड़ि में ग्रामीणों को और सहबाजपुर में ग्रामीणों को ऑनलाइन संबोधित कर कहा की मन की बात कोई पोलिटिकल पार्टी का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि ये हमारे यशस्वी, प्रेरणादायी देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के मन की बात है जिससे समाज में आंदोलन खड़े हुए ।मन की बात का 100 वां एपिसोड में सेल्फी विथ डॉटर कैंपेन शुरू करने वाले सुनील से बात की। मुर्मुजी ने मन की बात के प्रथम प्रसारण से आज तक के प्रमुख बिन्दुओ को साझा किये । मुर्मुजी ने कहा इंटरनेट के इस युग में एक मन की बात कार्यक्रम ने रेडियो को प्रासांगिक बनके रहा है और राजमहल लोकसभा के बरहरवा में मोदी सरकार द्वारा फम रेडियो स्टेशन का सौगात मोदी सरकार का एक तौफा है। बाबूधन मुर्मु ने ग्रामीण के लोगों से अगले मन की बात का 101 एपिसोड में और जयदा से जयदा लोगो को जोड़ने के अपील भी किया, कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुनील टुडू , ज़िला पार्षद सदस्य रोजीना बीबी , मोनिका किस्कु , लोकहिरानी बास्की , रकीबुल , ज़िआउल, मोहरील टुडू , कुबीराज , लखन अदि ग्रामीणों ने हिस्सा लिया ।









