Search

May 6, 2026 6:12 pm

महिला आयोग सदस्या ममता कुमारी पहुँची पुस्तक मेला

गोड्डा : दिनकर पुस्तकालय द्वारा स्थानीय महिला कॉलेज में आयोजित सप्ताहव्यापी पुस्तक मेला के सफल समापन के अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय महिला आयोग की सदस्या ममता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा, जेसी विनिता केरकेट्टा के साथ पहुँचीं। उन्होंने पुस्तक मेला के संयोजक हिमांशु शेखर झा की हौसलाफजाई करते हुए आयोजन को सफल एवं सार्थक बताया। उन्होंने आयोजक को निकट भविष्य में पोड़ैयाहाट प्रखंड में तथा गोड्डा के राजकीय गणतंत्र मेला के दौरान प्रति वर्ष जिला मुख्यालय में आयोजित करने की सलाह दी। अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा, जेसी विनीता केरकेट्टा ने भी पुस्तक मेला को और अधिक व्यापकता के साथ आयोजित करने की सलाह देते हुए हर संभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर समाज कल्याण पदाधिकारी कला नाथ, सर्वांगीण विकास मंच के अध्यक्ष सच्चिदानंद साह आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!