Search

April 29, 2026 1:55 pm

महेशपुर के चिलगांव हत्याकांड में मृतिका के भाई के लिखित आवेदन पर महेशपुर थाना ने मामला दर्ज किया है।

धीरेन साहा

महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम- चिलगांव में बुधवार की रात पति के द्वारा अपनी पत्नी की निर्ममता पूर्वक का हत्या किए जाने के मामले को लेकर मृतिका के भाई के लिखित आवेदन पर महेशपुर थाने में मामला दर्ज की गई है। मृतिका लखी सोरेन के भाई सह वादी बरन सोरेन ने थाने में दिए लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि उसकी बहन लखी सोरेन की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व चिलगांव के निवासी राजीम हेंब्रम से हुई थी। उसकी एक बेटी और एक बेटा भी है। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था तथा राजीम हेंब्रम अपनी पत्नी लखी सोरेन को बहुत बार जान से मार दाने की धमकी भी देता था। जिसके कारण लखी सोरेन डर से मायके में रहती थी। दिनांक 31 अगस्त से 15 या 20 दिन पहले राजीम हेंब्रम अपने गांव के ग्राम प्रधान एवं गिने चुने लोगों के साथ विचार विमर्श कर अपनी पत्नी को मायके से घर ले आया था। 31 अगस्त देर रात में ही उसने धारदार हथियार से लखी सोरेन की गला रेट कर हत्या कर दी। मृतिका के भाई सह वादी बरन सोरेन के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर पुलिस ने नामजद आरोपी राजिम हेंब्रम के खिलाफ धारदार हथियार से मारकर पत्नी की हत्या कर देने के आरोप में भादवि की धारा 302 के तहत थाना कांड संख्या 133/ 23 दिनांक 31/08/2023 दर्ज की गई है। प्राथमिक की दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी महेशपुर आनंद पंडित ने एसआई मुकुल भगत अनुसंधानकर्ता एसआई शैलेंद्र कुमार नायक एवं पुलिस बल के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद प्राथमिक आरोपी राजिम हेंब्रम को शहरग्राम चौक के पास से गुरुवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह गिरफ्तार नामजद प्राथमिक आरोपी की स्वास्थ्य जांच कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!