Search

April 29, 2026 12:21 pm

महेशपुर थाना प्रभारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

धीरेन साहा

महेशपुर थाना परिसर में रविवार को थाना प्रभारी आनंद पंडित के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में थाना प्रभारी ने शांतिपूर्ण माहौल में चहल्लूम और जन्माष्टमी पर्व मनाने की लोगों से अपील की. थाना प्रभारी ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी. उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था में खलल उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस अवसर पर थाने के एएसआई अनिल कुमार सिंह, सहित कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, अनारुद्दीन मियां, नरेन साह, अमित अग्रवाल, मु0 महबूब आलम, बेधनाथ कोडा, कलीमुद्दीन शेख सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!