Search

April 29, 2026 12:21 pm

महेशपुर थाना प्रभारी ने कोयला लदा दो बाइक को जब्त किया है।

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित ने एसआई मुकुल भगत व पुलिस जवानों के साथ मिलकर शुक्रवार अहले सुबह थाना क्षेत्र के हरिशपुर गांव के समीप अवैध कोयला लदा दो बाइक जब्त किया है. पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल पर अवैध कोयला ले जा रहे बाइक चालक बाइक छोड़कर भाग निकले. जब्त कोयला लदा बाइक थाना परिसर में रखा गया है. थाना प्रभारी आनंद पंडित ने बताया कि हरिशपुर गांव के समीप से 10 क्विंटल अवैध कोयला लदा दो बाइक को जब्त की गई है. बताया कि अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी रहेगी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!