Search

September 9, 2026 10:57 am

महेशपुर पुलिस ने प्रतिबंधित लाॅटरी के साथ एक विक्रेता को रंगे हाथ पकड़ा है।

धीरेन साहा

महेशपुर थाना क्षेत्र के रोलाग्राम हाट के पास से बीते गुरुवार को पुलिस ने प्रतिबंधित लाॅटरी के साथ एक विक्रेता को पकड़ा है। उक्त मामले को लेकर थाना के सअनि सह वादी विपिन कुमार के फर्द ब्यान पर बलियापतरा गांव के गजानन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि पुलिस पदाधिकारी के साथ गस्ती के क्रम में गुप्त सुचना के आधार पर अन्य आरक्षी के सहयोग से लाॅटरी विक्री करते गजानन सिंह को गिरफ्तार किया गया है उसका तालासी लेने पर ग्यारह पीस डीयर कंपनी का लाॅटरी और 3070 रूपये बरामद किया गया है । पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज करते हुए पाकुड़ जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!