Search

September 11, 2026 11:00 pm

महेशपुर सीएससी में अद्भुत बच्चे का जन्म, रेफर

पाकुड़। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने के पश्चात सीएचसी महेशपुर में एक महिला भर्ती कराया गया । सुबह सुबह चिकित्सकों के दल ने महिला की डिलीवरी कराई तो वहां सभी दंग रह गए। महिला ने मेंढक की शक्ल के आकार का बच्चे को जन्म दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेशपुर प्रखंड के डांगापाड़ा गांव निवासी बबलू शेख की पत्नी ताजनेहा बीबी की कोख से जैसे ही बच्चे का जन्म हुआ, देखकर सभी आश्चर्यचकित हो गए। बच्चे शरीर की रचना अद्भुत थी। जन्म होते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उसे पश्चिम बंगाल इलाज के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!