अब्दुल अंसारी
पाकुडिया थाना परिसर में सोमवार को थाना प्रभारी अभिषेक राय की अध्यक्षता में मिलाद उन नबी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक किया गया। शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी श्री राय ने त्यौहार मिलाद उन नबी का जुलूस को लेकर सभी से जानकारी मांगी साथ ही जुलूस को तय रूट पर ही ले जाने के साथ ही भाईचारे के साथ आपस में मिलकर शांति पूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उपस्थित लोगों से थाना प्रभारी अभिषेक कुमार राय ने कहा कि मिलाद उन नबी पर्व के दिन पाकुडिया पुलिस हमेशा प्रखण्ड क्षेत्रो में गश्ती करेगी। गश्ती के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथी ही आगे कहा की वाहन दुर्घटना की रोकथाम को लेकर वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर चलें एवं साइबर ठगी से सावधान रहने को लेकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सांसद प्रतिनिधि खुर्शिद आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां, मोइन अंसारी, जहांगीर अंसारी सहित अन्य दर्जनों गण्य मान्य लोग उपस्थित थे।







