Search

May 6, 2026 2:36 pm

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने जिला परिषद सदस्य, ग्राम प्रधान, मुखिया, सचिव, राजस्व कर्मचारी, जनसेवक, रोजगार सेवकों को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ योग्य लाभुकों को ज्यादा से ज्यादा मिल सकें. इसको लेकर जागरूक करते हुए उन्हें ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी नागरिकों को स्वरोजगार का अवसर प्रदान करना है. लाभार्थियों को लोन प्रदान किया जाएगा. बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी तथा प्रखंड के नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!