Search

April 25, 2026 10:32 pm

मुहर्रम को लेकर महेशपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

सतनाम सिंह

मुहर्रम को लेकर महेशपुर थाना परिसर में मंगलवार को सीओ रितेश जायसवाल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सीओ के अलावे पुलिस निरीक्षक प्रभु सहाय एक्का, थाना प्रभारी आनंद पंडित मुख्य रूप से मौजूद थे. सीओ ने शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की लोगों से अपील की. सीओ ने कहा कि बिना लाइसेंस ताजिया जुलूस निकाले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. सीओ ने कहा कि शांति व्यवस्था में खलल उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस अवसर पर थाने के पुअनि शेलेन्द्र नायक, कपिल देव रविदास व सहित कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, दिलीप भगत, कलीमुद्दीन शेख, मुख्तार अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!